रामगढ़, अप्रैल 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। गांधी स्मारक के संरक्षक शहर के सामाजिक कार्यकर्ता कमल बगड़िया ने नवनियुक्त उपायुक्त ऋतुराज कुमार और जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत से सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों अधिकारियों को बुके भेंट कर रामगढ़ वासियों की ओर से उनका स्वागत और अभिवादन किया। मुलाकात के दौरान कमल बगड़िया ने रामगढ़ की सामाजिक और ऐतिहासिक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह शहर आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ का ऐतिहासिक महत्व भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अस्थि कलश स्थापित है, जहां प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर और 30 जनवरी को श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है।इस यह भी पढ़ें- हर मंगलवार और शुक्रवार लगेगा ...