खगडि़या, फरवरी 10 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि नए डिग्री कॉलेज खोलने से बालिकाओं की उच्च शिक्षा आसान होगी। इसके लिए वे लगातार पहल कर रहे थे। यह बातें सोमवार को पूर्व सदर विधायक छत्रपति यादव ने एक बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के स्तर से नए डिग्री कॉलेजों के भवन निर्माण को लेकर प्रखंडों में भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस माह के अंत में डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में भूमि चयन का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए सदन से सवाल उठाया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक फ़ैसला आया है। डिग्री कॉलेज होने से जिन बच्चे व बच्चियों को मानसी से खगड़िया जिला मुख्यालय आना पड़ता था अब वे मानसी प्रखंड में ही अपना कॉलेज में दाखिल करवाया सकेंगे। जनहित में सरकार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.