पटना, अप्रैल 6 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा है कि नए डिग्री कॉलेज खोलने के नाम पर आंख में धूल झोंका जा रहा है। सरकार की घोषणा हवाहवाई है। सोमवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पिछले बीस वर्षों में बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदतर हो गई है। सरकार की सारी घोषणाएं अबतक केवल कागजी और दिखावटी साबित हुई हैं। 209 नए डिग्री कॉलेज में 9196 शिक्षक और गैर शैक्षणिक कर्मियों को बहाल करने की घोषणा भी दिखावटी साबित होगी। अभी राज्य के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों में आधे से ज्यादा पद रिक्त हैं। 4000 से ज्यादा शिक्षकों का पद रिक्त है। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। महागठबंधन सरकार में वृहद स्तर पर शिक्षक बहाल हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...