मुजफ्फरपुर, जून 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के नए खुले 211 डिग्री कॉलेजों में कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूली शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के आदेश को उच्च शिक्षा निदेशालय ने रद्द कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने इस बारे में शुक्रवार को पत्र जारी किया है। इसमें 23 जून को पत्रांक 115 से निकले आदेश को निरस्त करने की बात कही गई है।नए डिग्री कॉलेजों में तत्कालिक तौर पर पीएचडी और नेट करने वाले कक्षा 9 से 12वीं के शिक्षकों को चिह्नित करने का निर्देश जारी किया गया था। साथ ही सभी जिले के डीएम को 30 जून से पहले ऐसे शिक्षकों की रिपोर्ट भेजने को भी कहा गया था। यह भी पढ़ें- नए डिग्री कॉलेजों में स्कूली शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का आदेश रद्द इसके बाद सभी जिलों में ऐसे शिक्षकों की खोज शुरू हुई थी। जिले से भी गुरुवार को नए डि...