नए डिग्री कॉलेजों में संसाधन नहीं, पढ़ाई आज से
दरभंगा, जुलाई 15 -- दरभंगा, हिटी। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में आठ नए राजकीय डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। इन डिग्री कॉलेजों में बुधवार से कक्षाएं शुरू होंगी। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हालांकि अधिकतर डिग्री कॉलेजों में संसाधनों का अभाव है। कई जगहों पर तो अभी तक बेंच-डेस्क की आपूर्ति भी नहीं की गयी है। अधिकतर जगहों पर शिक्षकों की कमी है। शिक्षकेतर कर्मी भी एक ही उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में इन कॉलेजों में सुचारू रूप से कार्य संचालन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। बता दें कि जिले के हनुमाननगर, सिंघवाड़ा, तारडीह, अलीनगर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर तथा गौड़ाबौराम में नए राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना हुई है। यह भी पढ़ें- रूपौली को मिली उच्च शिक्षा की नई पहचान, आज होगा राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.