नए डिग्री कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन शिक्षक नियुक्ति की मांग
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य ने राज्यपाल, खेल मंत्री व उच्च शिक्षा विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर राज्य के नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के पद सृजित करने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग ने सात निश्चय-3 के तहत राज्य के 208 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने और पठन-पाठन शुरू करने के लिए 9152 पदों के सृजन को स्वीकृति दी है, जो उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने मांग की कि सरकार 208 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों के स्वीकृत पदों की समीक्षा कर प्रत्येक कॉलेज में शारीरिक शिक्षा के एक असिस्टेंट प्रोफेसर का पद तत्काल सृजित करे, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण खेल प्रशिक्षण और स्वस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.