मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सूबे में नए खुले 211 डिग्री कॉलेजों में अब कक्षा 9 से 12वीं तक के शिक्षक पढ़ाएंगे। उच्च शिक्षा सचिव ने इस बारे में सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। नए डिग्री कॉलेजों में एक जुलाई से कक्षा शुरू होनी है। बीआरएबीयू में 39 नए डिग्री कॉलेज खुले हैं। यह डिग्री कॉलेज स्कूलों में खोले गए हैं। यह भी पढ़ें- बिहार के नए 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाएंगे 9वीं से 12वीं के शिक्षक, 30 जून तक होगी नियुक्तिशिक्षकों की नियुक्ति संबंधी जानकारी उच्च शिक्षा सचिव ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि कक्षा 9 से 12वीं तक के वे शिक्षक जिन्होंने नेट या पीएचडी या जेआरएफ किया है, वह डिग्री कॉलेजों में पढ़ाएंगे। नये डिग्री कॉलेजों में टर्म शिक्षकों की नियुक्ति तक यह व्यवस्था की जा रही है। उच्च शिक्षा सचिव ने सभी डीएम क...