भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में 10 नए प्रखंड स्तरीय डिग्री कॉलेजों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। भागलपुर-बांका के अलग-अलग प्रखंडों में खोले गए कॉलेजों में एक प्रोफेसर इंचार्ज, छह विषयों के शिक्षक और एक कर्मी की प्रतिनियुक्ति विवि स्तर से कर दी गई है। ये शिक्षक इसी वर्ष स्नातक सेमेस्टर-1 के (सत्र : 2026-30) में होने वाले नामांकन व्यवस्था का हिस्सा होंगे। एक जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में ही कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कर देनी है, लेकिन इस व्यवस्था में बड़ी परेशानी नए कॉलेजों के प्रोफेसर इंचार्ज को है。

कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया एक प्रोफेसर इंचार्ज ने बताया कि नए सत्र में नामांकन आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार को है। इसी हफ्ते नामांकन के लिए पहली मेधा सूची का प्रकाशन हो जाएगा। ऐसे में अब तक उन लोगों के लिए स्कूलों में...