दरभंगा, जून 4 -- राजीव रंजन झा, दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित होने वाले डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि संबंधित डिग्री कॉलेजों में आगामी एक जुलाई से पठन-पाठन का नियमित संचालन शुभारंभ होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। डीएम ने सभी डिग्री कॉलेजों में उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संस्थानों में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीडीसी को आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- नए डिग्री कॉलेजों में जुलाई से शुरू होगा पठन-...