बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- नए डिग्री कॉलेजों को 7 तक मिल जाएंगे सभी विषयों के शिक्षक वर्ग कक्ष बनकर तैयार, अन्य व्यवस्थाओं को किया जा रहा दुरुस्त स्नातक प्रथम वर्ष में 8 तक छात्र करा लें नामांकन फोटो : कतरी कॉलेज : कतरीसराय राजकीय डिग्री कॉलेज का निरीक्षण करते प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण परमहंस। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के नौ नए डिग्री कॉलेजों में सात अगस्त तक सभी विषयों के शिक्षकों की तैनाती हो जाने की संभावना है। इन कॉलेजों में पढ़ाई के लिए वर्ग कक्ष बनकर तैयार हैं। वहां बेंच, डेस्क, बिजली, पानी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। पेयजल, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं को युद्ध स्तर पर चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है। इसके लिए डीएम उदिता सिंह, डीईओ हेमचंद व अन्य अधिकारी इन कॉलेजों का लगातार निरीक्षण कर नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- 4 साल की ग...