नए ट्रैफिक की तलाश, माल लदान और यात्री आय बढ़ाने पर जोर
गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधाएं बेहतर करने के साथ आय बढ़ाने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। बुधवार को रेलवे मुख्यालय के प्रगति कक्ष में तीनों मंडलों के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकों के साथ वाणिज्यिक आय और यात्री सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चंद्र जायसवाल ने की। बैठक में यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कहा गया कि यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार किया जाए, ताकि यात्रियों का अनुभव बेहतर हो सके। रेलवे में माल लदान बढ़ाने के साथ माल और यात्री आय में वृद्धि के उपायों पर चर्चा हुई। गैर-किराया राजस्व के नए स्रोत तलाशने, खान-पान सेवाओं की गुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.