नए ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन
हजारीबाग, जून 4 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। विधायक रोशन लाल चौधरी के सौजन्य से गुरु चट्टी धर्मशाला मुहल्ला में नया बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र के लोग कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक ने तत्परता दिखाते हुए विभाग से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गुरु चट्टी समाज के संयोजक सुरेंद्र कुमार, अध्यक्ष संतोष कुमार एवं सचिव संजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर संदीप कुशवाहा, दीपू कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- विधायक के पहल पर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.