गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में नए टीबी रोगियों को खोजने के लिए चलाए जा रहे सौ दिवसीय अभियान को लेकर सीएमओ डॉ. राजेश झा ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को जागरूक किया। अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में नए टीबी रोगी खोजने के साथ-साथ एनसीडी स्क्रिनिंग पर विशेष जोर है। सीएमओ डॉ. झा ने कहा कि जिन सीएचओ के क्षेत्र में कैंप लग रहे हैं वह शिविर में प्रमुखता से हिस्सा लें और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कराएं। आशा और एएनएम के माध्यम से प्रयास करें कि अधिकाधिक लोगों की शुगर और बीपी की जांच इन शिविरों में हो जाए। यह भी पढ़ें- 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान का वर्चुअल समीक्षा लोगों को एआई बेस्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जां...