नए टर्मिनल भवन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें: नायडू
वाराणसी, जून 25 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू ने बुधवार रात लगभग 9 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत निर्माणाधीन टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना का लेआउट देखा। एयरपोर्ट के अधिकारियों से प्रोजेक्ट, अब तक की प्रगति और अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने नए भवन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और तय समयसीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री बुधवार रात तकरीबन 8.30 बजे इंडिगो के विमान से एयरपोर्ट पहुंचे। वह गुरुवार भोर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 7 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर वाराणसी, लखनऊ, पटना जैसे शहरों की इंटरनेशनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एयर इंडिया की 'ईजी कनेक्ट' उड़ान सेवा का शुभारम्भ करने के बाद विमान से दिल्ली रवाना हो जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.