रांची, अगस्त 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने मंथन तेज कर दिया है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष के इस्तीफे और 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच नए अध्यक्ष की नियुक्ति को सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसलों में माना जा रहा है। सरकार के समक्ष सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कई नाम चर्चा में हैं, वहीं पूर्व मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने भी इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव सरकार तक पहुंचाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका उल्लेख है। झारखंड कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर युवाओं में बढ़ते अविश्वास पर चिंता जताते हुए कहा है कि यदि ईमानदार और अनुभवी अधिकारियों को ...