दुमका, मई 19 -- दुमका, प्रतिनिधि।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत मेरा युवा भारत केन्द्र दुमका के जिला स्तरीय कार्यालय में नए जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन ने सोमवार को अपना योगदान किया। सौरभ जैन नवनियुक्त जिला युवा अधिकारी हैं, जिनका पहला पदस्थापन झारखंड के दुमका जिला में किया गया है। कार्यालय में उनके योगदान के दौरान कार्यालय के लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक उदय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और अपने स्वागत संबोधन में उम्मीद जताते हुए कहा कि नए जिला युवा अधिकारी के नेतृत्व में जिले के युवाओं के हित में मेरा युवा भारत केंद्र और बेहतर तरीके से कार्य करने में सक्षम होगा। यह भी पढ़ें- यूथ क्लब गठन को लेकर मेरा युवा भारत की बैठक योगदान के उपरांत नए जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन ने कहा कि दुमका जिले के युवा हमारे युवा...