गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर आईटीएस फिजियोथैरेपी कॉलेज में मंगलवार को नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नए छात्रों का तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज के वाइस चेयरमैन अर्पित चढ्डा और सफदरगंज अस्पताल की फिजियोथैरेपी स्पोटर्स इंजरी सेंटर की विभागाध्यक्ष डॉ. आशु गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. आशु गुप्ता ने कहा कि अब फिजियोथैरेपी विभाग में नौकरी की काफी संभावनाएं है। खेल जगत में अब फिजियोथैरेपिस्ट की ज्यादा जरुरत पड़ रही। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एम थंगराजन ने सभी का स्वागत किया। पुराने छात्रों ने नए छात्रों को कॉलेज के बारे में विस्तार से बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...