नए घर में शिफ्टिंग के दौरान घर से लाखों के जेवरात-नगद चोरी
रांची, जून 13 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमलिया में नए घर में शिफ्टिंग के दौरान लाखों रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नगद चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित संदीप साहू ने अपने बेटे के दोस्तों पर चोरी का शक जताते हुए शनिवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिमलिया निवासी संदीप साहू ने अपने आवेदन में बताया कि 29 मई को वे परिवार सहित नए घर में शिफ्ट हो रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे के दोस्त विशाल वर्मा और पियूषी नारायण मदद के लिए घर आए थे। दोनों के जाने के बाद जब परिवार अंदर गया तो अलमारी खुली मिली। अलमारी में रखी तीन सोने की अंगूठी, दो सोने के कान के सेट, पांच सोने की नथिया और 50 हजार रुपये नकद गायब थे। पीड़ित के अनुसार दोनों के जाने के बाद घर में कोई और नहीं आया था। काफी खोजबीन के बावजूद जेवर और नकदी का पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.