गुरुग्राम, मार्च 3 -- गुरुग्राम में रहने वालों के लिए गुड न्यूज है। सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक बसे 58 सेक्टरों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा के बजट में यह साफ कर दिया कि इस बाबत 24 मीटर सड़कों के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण की एवज में राशि बिल्डरों से वसूल की जाएगी। गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना के तहत सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने करीब 650 रिहायशी और व्यावसायिक कॉलोनियां और सोसाइटियां विकसित करने को लेकर लाइसेंस जारी किए हैं। इनमें सोसाइटियों के लिए करीब 250, कॉलोनियों के लिए 30, व्यावसायिक मॉल के लिए करीब 250 और किफायती आवास योजना के तहत करीब 100 लाइसेंस जारी किए हैं। इन सेक्टरों में करीब 300 रिहायशी सोसाइटियां, कॉलोनियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.