नए कोर्ट में बनेगा विश्रामालय और कैंटीन, पुरानी कचहरी का होगा कायाकल्प
कन्नौज, जून 19 -- कन्नौज। न्यायालय परिसर में वर्षों से बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात मिली है। कन्नौज सदर विधायक एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने अपनी विधायक निधि से 40.05 लाख रुपये की दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं के जरिए नए जिला न्यायालय और पुरानी कचहरी परिसर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। स्वीकृत योजना के तहत नए जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक विश्रामालय और कैंटीन का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर 24.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे वकीलों को बैठने, विश्राम करने और भोजन संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं पुरानी कचहरी स्थित अधिवक्ता भवन की मरम्मत और सुंदरीकरण के लिए 15.06 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.