नए कोर्ट का संचालन करने की मांग
औरंगाबाद, मई 12 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। पूर्व ओबरा विधायक सोमप्रकाश ने दाउदनगर में प्रस्तावित फाइव जी कोर्ट को शीघ्र चालू कराने की मांग उठाई है। पटना से लौटने के दौरान वह दाउदनगर स्थित लायस हॉल पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं से मुलाकात कर न्यायिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सोमप्रकाश ने कहा कि दाउदनगर अनुमंडल का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में आता है, जहां के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए औरंगाबाद जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बार-बार जिला मुख्यालय तक जाना काफी कठिन साबित होता है। उन्होंने कहा कि यात्रा और अन्य खर्चों के कारण गरीब एवं असहाय लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। कहा कि कोर्ट निर्माण और इसके संचालन को लेकर निर्धारित अवधि से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इसे पूरी तरह चालू नहीं किया जा सका है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.