सहारनपुर, सितम्बर 11 -- सहारनपुर।मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए नए महाविद्यालयों/संस्थानों की स्थापना तथा वर्तमान महाविद्यालयों में अतिरिक्त विषय या पाठ्यक्रम शुरू करने के संबंध में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को शासन की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय कुलसचिव कमल कृष्ण ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग-2 ने 10 सितंबर को इस संबंध में समय-सारणी जारी की है। इसके तहत बीएड पाठ्यक्रम को छोड़कर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के नए विषयों अथवा पाठ्यक्रमों को शुरू करने और नए महाविद्यालय/संस्थान खोलने के लिए अनापत्ति एवं संबद्धता प्रस्ताव ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। शासन की समय-सारणी के अनुसार नए पाठ्यक्...