मुंगेर, जुलाई 15 -- मुंगेर निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार के हर प्रखंड में नए डिग्री कॉलेज खोलने के दावे को राजनीतिक स्टंट करार दिया है। कोशी स्नातक क्षेत्र से राजद के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी नितेश कुमार ने मंगलवार को आजाद चौक स्थित जिला राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर नीतीश-सम्राट सरकार की शिक्षा नीति पर गंभीर सवाल उठाए। नितेश कुमार ने कहा कि राज्य के अधिकांश प्रखंडों में वर्षों से वित्त रहित संबद्ध डिग्री कॉलेज चल रहे हैं, जिनके पास जमीन, भवन और बेहतर आधारभूत संरचना पहले से मौजूद है। इसके बावजूद सरकार इनकी अनदेखी कर नए कॉलेज खोलने की बात कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: हसनगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय शुरू, 123 छात्रों के साथ पठन-पाठन का शुभारंभ उन्होंने कहा कि सरकार अगर इन कॉलेजों का अधिग्रहण करती ...