मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नए केन्द्रीय विद्यालय संचालन में सहयोग नहीं करने पर बीबी कॉलेजिएट के प्राचार्य पर कार्रवाई की गई है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने स्कूल की जांच के बाद यह कार्रवाई की है। जांच में पाया गया कि खाली पड़े भवन में प्लस 2 कक्षा चलाने को अब तक प्राचार्य की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा प्लस 2 भवन में केन्द्रीय विद्यालय चलना है, वहां भी ताला लगा काम में रुकावट पैदा की जा रही है।जिले में नए केन्द्रीय विद्यालय का संचालन बीबी कॉलेजिएट में होना है। केवि के संचालन के लिए बीबी कॉलेजिएट स्कूल के प्लस 2 भवन का चयन किया गया और स्कूल के प्लस 2 की कक्षा चलाने को खाली पड़े भवन के उपयोग का निर्देश दिया गया।डीईओ ने कहा कि प्लस 2 भवन की रंगाई पुताई से लेकर अन्य काम कराए जा रहे, ताकि केवि का संचा...