नए केन्द्रीय विद्यालय के लिए जमीन के प्रस्ताव को स्वीकृति
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में मुशहरी में नए केन्द्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। जमीन की स्वीकृति के साथ ही नए केवि के संचालन का रास्ता खुल गया है। विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि बोचहां विधानसभा के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई छूने का मौका मिलेगा।
विधायक का संघर्ष विधायक ने कहा कि वर्षों से लंबित बोचहां विधानसभा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा था। बिहार सरकार द्वारा जिले के मुशहरी अंचल अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। पशुपालन विभाग की इस जमीन को लेकर प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा था। संबंधित विभागों के मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.