जौनपुर, अगस्त 26 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार शाम को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार और शिक्षा की गुणवत्ता को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कुलपति ने कहा कि छात्र हित सर्वोपरि रहेगा। डीन, विभागाध्यक्ष, विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा, जिसमें छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पूर्व कुलपति प्रो. वंदना सिंह, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, मुख्य प्रॉक्टर प्रो. अजय प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों से बातचीत की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कुलपति प्रो. वंदना सिंह क...