लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने सोमवार को अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति का कार्यभार ग्रहण कर लिया। केजीएमयू सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉ. संजीव मिश्रा से उन्होंने चार्ज ग्रहण किया। अटल विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल करीब पांच महीने खत्म हो गया था। नए कुलपति का चयन न होने से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश पर डॉ. संजीव मिश्रा का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाया गया था। नए कुलपति पद के लिए अंतिम साक्षात्कार 19 जनवरी को हुआ था। 21 जनवरी को नए कुलपति की घोषणा कर दी गई। सोमवार को डॉ. अमित देवगन ने कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाल ली। वहीं पूर्व कुलपति डॉ. संजीव मिश्रा वापस अपने मूल संस्थान केजीएमयू में सेवा देंगे। डॉ. संजीव मिश्र करीब 10 साल जोधपुर एम्स के निदेशक रह चुके हैं। संजीव करीब सा...