नई दिल्ली, जून 23 -- दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने 12 मेट्रो स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सेल्फ सर्विस मोबाइल टिकटिंग कियोस्क लगाए हैं। इनकी मदद से यात्री खुद कागज रहित डिजिटल क्यूआर कोड टिकट अपने वॉट्सऐप नंबर पर प्राप्त कर सकेंगे। डीएमआरसी का कहना है कि यह पहल सफल होने पर दिल्ली मेट्रो के अन्य स्टेशनों पर भी चरणबद्ध तरीके से ये कियोस्क लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को कागज वाले क्यूआर कोड टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली से गुरुग्राम तक बनेगा मेट्रो का एक और नया रूट, यशोभूमि गुजरेगी लाइन दिल्ली मेट्रो में किराया भुगतान के लिए कई विकल्प पहले से मौजूद हैं। इसमें स्मार्ट कार्ड व एनसीएमएसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) शामिल है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप, डीएमआरसी के वॉट्सऐप चैटबॉट (09650855800), वन दिल...