औरैया, अप्रैल 1 -- सहार, संवाददाता। क्षेत्र के श्री सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर कॉलेज, लहरापुर में शुक्रवार को पवन कुमार नायक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में सादे कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। संरक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधान लिपिक पंकज भदौरिया ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन को बेहतर बनाने का भरोसा जताते हुए सभी से सहयोग की अपील की। इस दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...