पटना, मार्च 24 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चौथी बार जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने बधाई दी है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का यह कार्यकाल पूर्व से भी अधिक सफल हो। नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरुष हैं। उन्होंने जितना परिश्रम बिहार के पुनर्निर्माण के लिए किया है, उतनी ही मेहनत से अपनी पार्टी जदयू को भी सशक्त बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नीतीश जी का कार्यकाल उनके राजनीतिक कार्यकुशलता और सुचिता का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...