नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- iQOO 15 Apex Edition Launched in India: आईकू ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर iQOO 15 Apex Edition को लॉन्च किया है। यह कोई नया फोन नहीं है, बल्कि iQOO 15 का ही एक स्पेशल कलर वेरिएंट है। यानी कलर के अलावा, इसके हार्डवेयर ने कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसी के साथ, iQOO 15 Apex कलर वेरिएंट, लाइनअप में पहले से मौजूद Alpha और Legend कलर वेरिएंट्स के साथ लिस्ट में शामिल हो गया है। ओरिजिनल मॉडल की तरह ही, इसमें भी Qualcomm का फ्लैगशिप 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है। इस फोन में 6.85-इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2K है और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। iQOO 15 Apex में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।इतनी है कीमत iQOO 15 Apex कलर वेरिएंट की कीमत 12GB+256 GB वेरिएंट के लिए 72,999 रु...