नई दिल्ली, जून 26 -- टीवीएस ने अपकमिंग फेस्टिव सीजन से ठीक पहले अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी पसंदीदा स्पोर्टी स्कूटर टीवीएस एनटॉर्क 125 (TVS NTORQ 125) के 'डिस्क' और 'रेस एडिशन' वैरिएंट्स को नए आकर्षक कलर्स और शानदार ग्राफिक्स के साथ मार्केट में उतारा है। कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुए एनटॉर्क 150 और पिछले साल आए एनटॉर्क रेस XP के बाद अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है। नए कलर और ग्राफिक्स इस स्कूटर के स्पोर्टी और यूथफुल लुक को पहले से कहीं ज्यादा दमदार और स्टाइलिश बनाते हैं।रेस एडिशन में तीन बोल्ड कलर्स टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एडिशन को अब तीन नए और बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन्स में पेश किया गया है। इनमें ड्रिफ्ट ब्लू, इन्फर्नो रेड और रश ग्रीन शामिल हैं। इसके लुक को और ज्यादा आक्रामक बनाने के लिए इसमे...