नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- जापानी कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन की टू-व्हीलर यूनिट सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) ने अपनी जिक्सर (GIXXER) सीरीज के लिए नए कलर ऑप्शन की घोषणा की। इस सीरीज में जिक्सर, जिक्सर SF, जिक्सर 250, जिक्सर SF 250 और जिक्सर SF 250 FFV शामिल हैं। इस नए अपडेट से पूरी रेंज को नया विजुअल अंदाज मिला है। यह रेंज डायनामिक स्टाइलिंग को एडवांस्ड इंजीनियरिंग और डेली के इस्तेमाल की सुविधा के साथ जोड़ती है। इसी वजह से ये स्पोर्टी राइडिंग का एक्सपीरियंस देती रही है। नई सीरीज में सबसे ज्यादा ध्यान जिक्सर और जिक्सर SF का नया मेटैलिक ऊर्ट ग्रे + पर्ल ब्लेज ऑरेंज कलर खींचता है। जिक्सर 250, जिक्सर SF 250 और जिक्सर SF 250 FFV को नया ग्लास स्पार्कल ब्लैक + मेटैलिक ऊर्ट ग्रे ऑप्शन मिला है। इसके अलावा जिक्सर SF 250 FFV में ग...