वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट) रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा की उपस्थिति में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला कॉन्स्टेबल शमिका ने नए अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। इसमें लगी 12 बड़ी स्क्रीनों से प्लेटफार्मों के अंतिम छोर तथा यार्ड क्षेत्र की प्रभावी निगरानी अब सम्भव हो पाएगी। नए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में अब 55 इंच की 12 बड़ी स्क्रीन स्थापित की गई हैं, जबकि पूर्व में 43 इंच की 9 स्क्रीन लगी थीं। अब कुल 186 कैमरों की लाइव फीडिंग प्राप्त हो रही है, जिनमें 41 पीटीज़ेड, 138 बुलेट तथा 7 डोम कैमरे शामिल हैं। पहले कुल 122 कैमरों की फीड उपलब्ध थी, जिनमें 28 पीटीज़ेड, 101 बुलेट एवं 7 डोम कैमरे थे।कैमरों की संख्या और स्क्रीन क्षमता बढ़ने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.