नई दिल्ली, जुलाई 28 -- दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी तीन बेहद पॉपुलर 750cc बाइक्स को अपडेट कर दिया है। इनमें X-ADV 750, NC750X और Forza 750 शामिल हैं। कंपनी ने इन मॉडलों में नए कलर ऑप्शंस पेश किए हैं। हालांकि, ये बदलाव केवल रंग तक ही सीमित हैं। इन तीनों मॉडलों को नए अट्रैक्टिव कलर के साथ पेश किया गया है। इससे यह अपने राइडर्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम और नया लुक देने वाली हैं। बता दें कि होंडा ने यूके के मार्केट में इसे लॉन्च किया है।Honda X-ADV 750 सबसे बड़ा विजुअल बदलाव Honda X-ADV 750 में देखने को मिलता है। कंपनी ने इसे चार बिल्कुल नए कलर ऑप्शंस में पेश किया है। इनमें मैट वार्म ऐश मैटेलिक, पर्ल डीप मड ग्रे, ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक शामिल हैं। ये नए रंग इस एडवेंचर स्कूटर को और भी ज्यादा स्पॉर्टी ...