नए औद्योगिक एरिया विकसित की योजना में सड़क चौड़ीकरण का पेंच फंसा
आगरा, मई 18 -- जनपद में नए औद्योगिक विकास की राह फिलहाल संपर्क मार्ग की मानक चौड़ाई के अभाव में अटकी हुई है। गांव पचलाना के आसपास करीब 10 एकड़ भूमि को औद्योगिक यूनिटों की स्थापना के लिए चिन्हित किया गया है, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंचने वाले मार्ग की चौड़ाई निर्धारित सात मीटर मानक को पूरा नहीं कर पा रही है। इस वजह से प्रस्तावित औद्योगिक एरिया की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। उपयुक्त उद्योग केंद्र के अधिकारी सुधीर चंद्र गर्ग ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जैसे ही मार्ग चौड़ीकरण का कोई ठोस समाधान निकलता है, योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कासगंज का मौजूदा औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह आवंटित हो चुका है, जिससे नए निवेशकों को स्थान देने में कठि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.