फरीदाबाद, मई 2 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। नए एसीपी के रूप में रवि कुंडिया ने शनिवार को बल्लभगढ़ में कार्यभार संभाला है। इससे पहले वह रोहतक में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बदमाशों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.