नए एसपी ने जाना शहर और थाने का हाल,की पूजा अर्चना
रामपुर, अप्रैल 2 -- पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बुधवार देर रात थाना सिविल लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया । साथ ही विभिन्न पॉर्टल पर की जा रही फीडिंग की समीक्षा की गई एवं थाना परिसर मे बने कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साईबर सेल आदि की साफ- सफाई का जायजा लिया। इसके बाद वह शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। उधर,गुरूवार की सुबह महिला थाना परिसर स्थित मंदिर में आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.