रामगढ़, अप्रैल 19 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग जिला के नए पुलिस कप्तान अमन कुमार ने रविवार को उरीमारी थाने का निरीक्षण किया। शाम करीब 5 बजे वो बड़कागांव से उरीमारी पहुंचे। यहां पर उन्होंने थाना प्रभारी रंथू उरांव से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, कांडों और संस्थानों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण पर निकाला हूं। जिले की भौगोलिक स्थिति और कांडों का आंकलन कर रहा हूं। जिले में बेहतर पुलिसिंग को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद वो गिद्दी थाने के निरीक्षण पर निकल गए। यह भी पढ़ें- ऋषभ गर्ग बने खूंटी के 16वें पुलिस अधीक्षक यह भी पढ़ें- सीओ ने जाजरदेवल थाने का किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.