नए एनएसएस स्वयंसेवकों का उन्मुखीकरण
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची। संत जेवियर्स कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के नए स्वयंसेवकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक नव-नामांकित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को एनएसएस की कार्यप्रणाली, सामाजिक उत्तरदायित्वों, अनुशासन और नेतृत्व भावना की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनएसएस गतिविधियों की डिजिटल जानकारी हेतु आधिकारिक एक्स हैंडल की भी शुरुआत की गई। डीएसडबल्यू डॉ संजय सिन्हा, उप प्राचार्य डॉ राजीव रंजन श्रीवास्तव, डॉ धीरजमणि पाठक, डॉ ज्योति टेटे व प्रो श्रीनाथ कोले उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.