धनबाद, जून 25 -- वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के मैनेजर जयंत कुमार का परियोजना पदाधिकारी (एजेंट) पद पर पदोन्नति होने पर बुधवार को सिमेवा यूनियन के समर्थकों ने सम्मानित किया। यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एजेंट से मिलकर कर्मियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान करने की बात कही। उन लोगों ने जर्जर क्वाटर, समुचित मात्रा में पानी, सुरक्षा उपकरण सहित लंबित पड़े मांगों को प्रबंधन से शीघ्र समाधान कराने की बात कही। इस पर प्रबंधन ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। सम्मानित करने वालों में सचिव चंदन महतो, सूरज सिंह, सुकमल बनर्जी, उपाध्यक्ष गंगाधर गोप, धनपत कुमार, मधुसूदन महतो, महेंद्र यादव, राजदेव यादव, ललन महतो, समीर मंडल आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...