नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि सरकार ने सूरत से कुर्नूल के बीच एक नया ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे बनाने का फैसला किया है। इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली और चेन्नई के बीच दूरी लगभग 320 किलोमीटर कम हो जाएगी। प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए गडकरी ने कहा कि इस हाईवे के बनने से यात्रा समय और परिवहन लागत दोनों में कमी आएगी। साथ ही दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा समय भी घटकर करीब 12 घंटे रह जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पहले से ही 70 से 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इसके बाद सूरत से नासिक, अहमदनगर, शोलापुर होते हुए कुर्नूल तक नया ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे बनाया जाएगा। यह आगे चलकर चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कन्याकुमारी और कोच...