रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। राधा गोविंद विवि के कुलाधिपति बीएन साह ने रामगढ़ के नए उपायुक्त ऋतु राज को पुष्पगुच्छ देकर उनके चेंबर में आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में शैक्षणिक विकास, क्षेत्रीय प्रगति और विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई। कुलाधिपति ने उपायुक्त का अभिनंदन करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं और सामाजिक योगदान को रेखांकित किया। वहीं उपायुक्त ने भी शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ)रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ)निर्मल कुमार मंडल और संजीव कुमार उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नवागत उपायुक्त से चैम्बर प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास में सहयोग का भरोसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.