नए उपकेंद्रों के निर्माण पर खर्च होंगे आठ करोड़
फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- जिले के विद्युत विभाग ने बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत कराए जाने वाले विद्युत संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को जमीनी तौर पर उतारने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके तहत विद्युत विभाग द्वारा नए 33/11 केवी उपकेन्द्रों के निर्माण के अलावा 33/11 केवी लाइनों कैसे सुदृढ़ीकरण कराए जाने संबंधी कार्य प्रस्तावित है। बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत फिलहाल नए 33/11 केवी उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 8.50 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। 33 केवी लाइनों के सुदृढ़ीकरण का भी कार्य कराया जाएगा। इस पर लगभग 1.43 करोड़ खर्च होने की संभावना है। विभागीय जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विद्युत कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा धनराशि आवंटित कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Noida News: सेक्टर-73 में नया बिजली उपकेंद्र बनाने का काम शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.