नए ईवी आज से ध्वनि प्रणाली के साथ ही बिकेंगे
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर से सभी नए इलेक्ट्रिक वाहनों में ध्वनि चेतावनी प्रणाली (एवीएएस) अनिवार्य कर दी है। अब देश में वही नए इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा सकेंगे, जिनमें यह प्रणाली लगी होगी। पहले से सड़कों पर चल रहे पुराने इलेक्ट्रिक वाहनों में भी 1 अक्टूबर 2027 तक यह प्रणाली लगानी होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में सितंबर 2025 में ही अधिसूचना जारी कर दी थी। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एवीएएस एक ऑडियो चेतावनी प्रणाली है। इलेक्ट्रिक वाहन धीमी गति से चलते समय लगभग आवाज नहीं करते, ऐसे में यह प्रणाली कृत्रिम ध्वनि पैदा कर आसपास मौजूद पैदल यात्रियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.