औरैया, अप्रैल 27 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में नवागत अधिशासी अधिकारी प्रदीप गौतम ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर की बदहाल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का भरोसा दिया और स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता में रहेगा। नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर अध्यक्ष आशा चक ने औपचारिक रूप से उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। इसके बाद ईओ ने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने के सख्त निर्देश दिए और नगर से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। साथ ही कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। ईओ प्रदीप गौतम ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी और सड़क जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.