नए आशिक और पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने पुराने प्रेमी को मार डाला, रोंगटे खड़े करने वाली वारदात
अलीगढ़, जुलाई 27 -- यूपी के अलीगढ़ में हरदुआगंज क्षेत्र में करीब तीन माह पहले एक युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। युवक के एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध थे। इसी बीच महिला को एक और युवक से प्रेम हो गया। इस पर उसने नए आशिक और पति के साथ मिलकर पुराने प्रेमी की फूंकनी से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने महिला व उसके नए आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लोहे की फूंकनी, कड़ा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दो मई को माछुआ नहर पुल के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सिर व शरीर में चोटों में मौत होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू की। कुछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.