बांका, मार्च 22 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू कर दी गई है। सूबे में पंचायत आम चुनाव की वोटिंग नवंबर-दिसंबर महीने में संभावित है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला स्तर पर पदाधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। आयोग ने हर जिले में वहां के डीएम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के रूप में नामित कर दिया है। ऐसे में डीएम को औपचारिक रूप से पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी दे दी गई है। पंचायत चुनाव में डीएम निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। जबकि जिला पंचायत राज पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) होंगे। जिन्हें आयोग ने नामित किया है। पंचायत आम चुनाव 2026 पुराने परिसीमन के आधार पर ही आयोजित होंगे। राज्य सरकार ने नए सिरे से वार्ड, पंचायत या चुनाव क्षेत्र की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया है। यहां 182 पं...