जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर। आयकर विभाग (छूट प्रकोष्ठ) जमशेदपुर द्वारा नए आयकर अधिनियम 2025 के छूट प्रावधानों को लेकर शुक्रवार को एक आउटरीच सह सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य नए आयकर अधिनियम 2025 के तहत छूट से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देना और लोगों को जागरूक करना है। आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा सेमिनार में अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में करदाताओं, संस्थाओं और संबंधित लोगों को शामिल होकर जानकारी प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...