वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। आयकर आयुक्त एहतेशाम अंसारी ने कहा कि नया आयकर अधिनियम करदाताओं को राहत पहुंचाने के लिए सरलीकरण के साथ प्रस्तुत किया गया है। शुक्रवार को मकबूल आलम रोड स्थित आयकर भवन में जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह बात कही। कहा कि नए आयकर कानून का फोकस मुकदमेबाजी कम करना और पारदर्शिता बढ़ाना है। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं, सीए, बैंक अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष भारद्वाज, आसिम जफर, अरविंद शुक्ला, आनंद पाण्डेय, सीए शिखर द्विवेदी, आशीष जिंदल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.